फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग, 50 लाख का सामान राख

Thu, 13 Dec 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिडकुल की फैक्ट्रियों में सेफ्टी शूज, दस्ताने आदि सप्लाई करने वाली एक कंपनी के अटरिया रोड स्थित एक गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से गोदाम में रखा करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के 17 वाहनों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए। शॉर्टसर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में रहने वाले प्रदीप गोयल की सेफ्टी फर्स्ट के नाम से कंपनी है। इसमें फैक्ट्रियों में काम करने के दौरान पहने जाने वाले सेफ्टी शूज, दस्ताने आदि तैयार किए जाते हैं। तैयार माल को स्टाक करने के लिए प्रदीप ने अटरिया रोड पर एक गोदाम बनाया है। प्रदीप के अनुसार बुधवार रात वह गोदाम बंद कर घर चले गए। देर रात करीब एक बजे गोदाम में आग लग गई। करीब दो बजे गोदाम से धुआं निकलने पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें इसकी सूचना दी। 

उन्होंने गोदाम पहुंचकर दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल के कुछ वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिस पर काबू पाने के लिए सिडकुल की कंपनियों के दमकल वाहनों की मदद भी लेनी पड़ी। 17 दमकल वाहनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास स्थित घर आग की चपेट में आने से बच गए। प्रदीप के अनुसार आग से गोदाम में रखे सेफ्टी शूज, दस्ताने, हेलमेट, कपड़े, मल्टी रॉड और फायर किट जलकर राख हो गए, जिससे करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल शॉर्टसर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें