फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का थैला काटकर उड़ाए 50 हजार

Thu, 13 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ओरिएंटल बैंक से एक किसान के थैले को काटकर उचक्कों ने 50 हजार रुपये की नगदी पार कर ली। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
दरऊ निवासी अजहर उल्ला खान बुधवार को अपने पुत्र के साथ ओरिएंटल बैंक में 95 हजार रुपये नगदी जमा करने गया हुआ था। जब वह बैंक में फार्म भरने लगा तो उचक्कों ने उनका थैला काट दिया।
 थैले से 50 हजार रुपये की की गड्डी गायब मिली। पैसे गायब देख उन्होंने शोर मचाया। आरोप है कि जब उन्होंने बैंक प्रबंधक आरसी लाल से  पुलिस बुलाने को कहा तो वह पहले लिखित शिकायत देने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आरोप लगाया कि घटना के समय बैंक गार्ड ड्यूटी पर नही था और बाद में आया तो अभद्रता करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली, साथ ही बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो  घटना को अंजाम देता एक युवक और एक बालिका नजर आए। पुलिस फुटेज के आधार पर उचक्कों की तलाश में जुट गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें