फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Sat, 06 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा इलेक्ट्रीशियन करंट लगने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला प्रभु विहार निवासी निहाल सिंह के मकान पर तिरछी तमिलनाडु निवासी राजतंगरासु पुत्र माणा स्वामी, भ्रवुराज पुत्र अन्नमणे और कृष्णमूर्ति पुत्र सुब्रमण्यम किराए पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह कमरे में बिजली नहीं आने पर उन्होंने मोहल्ले के ही रहने वाले इलेक्ट्रीशियन हेम सिंह उर्फ विकास (27) पुत्र भगत सिंह को बुलाया। कमरे में बिजली नहीं आई तो विकास खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक करने लगा। इस दौरान उसका हाथ अचानक 11 हजार की विद्युत लाइन से टच हो गया।

इससे करंट लगने से वह छिटककर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता भगत सिंह ने बताया वह दिल्ली में गुरुद्वारे में रहकर सेवा करते हैं। परिवार घर पर रहता है। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। विकास की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। वह घरेलू बिजली ठीक करने का काम करता था। इसी से परिवार का भरण पोषण करता था। भगत सिंह ने बताया कि कुछ दिनों के बाद बेटी की शादी करनी थी, लेकिन सारी खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


यूपीसीएल ने नहीं ली जिम्मेदारी
अवर अभियंता दीपक शर्मा ने पुलिस में पत्र देकर कहा कि प्रभु विहार निवासी हेम सिंह उर्फ विकास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे प्रभु विहार में ही बिजली की लाइन पर अवैध रुप से काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से खंभे से गिरकर उसकी मौत हो गई है। मृतक का उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन से किसी प्रकार को कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें