फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सीपीयू के दो दरोगा सस्पेंड

Wed, 21 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीयू के दो दरोगाओं पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया है। सोमवार को सीपीयू टीम के कार्यों की समीक्षा के दौरान एसएसपी के संज्ञान में दरोगाओं की लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों दरोगाओं के निलंबन के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार देर शाम सीपीयू टीम की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने पाया कि एसआई कैलाश चंद्र जोशी और अवनीश कुमार ने रुटीन ड्यूटी के दौरान संतोषजनक परिणाम नहीं दिए हैैं। समीक्षा करने पर पता चला कि दोनों ने अपनी मर्जी से ड्यूटी में फेरबदल किया था। 

इसकी जानकारी सीपीयू इंचार्ज भगवत सिंह राणा और एएसपी मंजूनाथ टीसी को भी नहीं दी गई। इस पर एसएसपी ने तत्काल दोनों दरोगाओं के खिलाफ निलंबन के आदेश जारी कर दिए। मामले की जांच एएसपी मंजूनाथ टीसी को सौंपी गई है। मामले को लेकर निलंबित हुए दरोगा अवनीश कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसने कुछ समय के लिए अपनी ड्यूटी सहयोगी कैलाश चंद्र जोशी को सौंप दी थी। ड्यूटी में लापरवाही बरतना उनकी मंशा नहीं थी।
विज्ञापन


चयनित स्थानों पर तैनात रहेगी सीपीयू 
सीपीयू के दो दरोगाओं द्वारा ड्यूटी में लापरवाही का मामला संज्ञान में आने के बाद अब एसएसपी सेंथिल अबुदई ने टीम को चयनित स्थानों पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी के निर्देशानुसार टीम को शहर के उन पांच स्थानों का चयन करना है जहां पर सबसे अधिक वाहन चोरी की वारदातें हुई हैं। इन स्थानों का चयन करने के बाद सीपीयू के कुछ जवान लगातार वहां तैनात रहकर वाहन चोरों पर लगाम कसेगी। 

इन स्थानों पर रहते हैं वाहन चोर सक्रिय
शहर में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह काफी लंबे समय से सक्रिय है। पुलिस आंकड़ों पर नजर डालें तो हर माह शहर से आठ बाइकें चोरों द्वारा पार कर ली जाती हैं। सीपीयू की लांचिग के बाद इस ग्राफ में कुछ कमी आई है लेकिन पूरी तरह अभी भी अंकुश नहीं लगा है। नैनीताल रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास, डिग्री कालेज, आवास विकास और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में वाहन चोरों का गैंग सबसे अधिक सक्रिय है। 

दिन में तीनपानी तो रात में चौक पर सिमट जाती है सीपीयू
पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने वाली सीपीयू की टीम अपने कुछ कर्मठ जवानों के भरोसे ही चल रही है। टीम में कुछ जवान ऐसे हैं जो दिन में तीनपानी क्षेत्र में डेरा जमा लेते हैं तो रात होते ही इनका जमावड़ा डीडी चौक और इंद्रा चौक पर लग जाता है। जंबो कार पर सीपीयू प्रभारी और दो, तीन हॉक पर कुछ सिपाही ही विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करते नजर आते हैं और इन्हीं के प्रयासों से यातायात व्यवस्था सुधरने और अपराध पर नियंत्रण की उम्मीद शहर की जनता को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें