फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूजर चालक पर चाकुओं से हमला कर क्रूजर व नकदी लूटी

Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
x - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोहाना रोड पर देर शाम को कुछ हमलावरों ने एक क्रूजर चालक पर चाकुओं से हमला कर उससे क्रूजर, 20 हजार नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात को शहर के सबसे व्यस्त चौक पर अंजाम देने पर पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। चालक को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई खानपुर दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोहाना रोड पर क्रूजर चालक सोनीपत जिले के गांव चिड़ाना वासी वजीर पर मंगलवार शाम कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से दिया। राहगीरों ने चालक को उपचार के लिए गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। वजीर ने बताया कि वह पानीपत-गोहाना क्रूजर गाड़ी चलाता है और मंगलवार शाम गोहाना से पानीपत आ रहा था। इसराना के पास एक व्यक्ति ने उसको बैठने का इशारा दिया। उसने गाड़ी रोक दी, लेकिन व्यक्ति को उसकी नशे में हालत को देखते हुए बैठाने से मना कर दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उसके साथ हाथापाई कर दी।

वह अपनी गाड़ी लेकर पानीपत आ गया और यहां से वापस गोहाना की तरफ जा रहा था। गोहाना रोड पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था।  जबकि कुछ सवारी क्रूजर में बैठी थी। चालक ने आरोप लगाया कि इसी समय 10-15 लोग आए और उसको चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर सवारियों को नीचे उतरने की धमकी दी। आरोप लगाया कि हमलावर उसको कुछ आगे ले गए और उस पर चाकुओं से कई वार गंभीर घायल कर दिया। साथ ही हमलावर 20 हजार की नकदी, क्रूजर व उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वह 20 हजार रुपये नकद अपने किसी रिश्तेदार के लिए अस्पताल की फीस देने के लिए लेकर आया था।
विज्ञापन


पुलिस को अस्पताल से गोहाना रोड पर एक क्रूजर चालक को चाकू मारने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच है। फिलहाल चालक वजीर अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल के बयान दर्ज कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार, प्रभारी, किशनपुरा पानीपत।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें