बन्नाखेड़ा गांव में पांच वर्षीय बालिका की खसरे और तेज बुखार से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार को बालिका के शरीर पर दाने दिखाई दिए थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव बन्नाखेड़ा निवासी राजपाल सिंह की पांच वर्षीय बेटी वंशिका को दो दिन पहले बुखार आया था। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे एक अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके तिलारा ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी शुक्रवार को मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी।