फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े पुलिस कर्मी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 07 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पिछली चोरियों का खुलासा कर भी नहीं पाई थी कि चोरों ने एक पुलिस कर्मी के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर करीब पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर और 75 हजार रुपये ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महेशपुरा निवासी मो. जावेद, दिलशाद, मो. राशिम एकसाथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। पुलिस कांस्टेबल दिलशाद हल्द्वानी में तैनात है, उसकी पत्नी उसके साथ रहती है।

घर मे मो. जावेद, उसकी पत्नी, बच्चे और छोटा भाई मो. राशिम रहते हैं। राशिम स्कूल में पढ़ता है। मो.जावेद, उसकी पत्नी, बच्चे शुक्रवार को रिश्तेदारी में धामपुर गए थे।
विज्ञापन


छोटा भाई राशिम घर में ताला लगाकर काशीपुर में रहने वाली अपनी मौसी के घर चला गया था। वह रविवार की सुबह को जब घर आया तो घर के दोनों मंजिलों के सभी दरवाजों के ताले टूटे थे।

कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उसने दोनों भाईयों मो. जावेद, दिलशाद को फोन से चोरी की सूचना दी। कुछ ही घंटों में दोनों भाई पहुंच गए। जावेद ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 एसएसआई अरुण कुमार, कटोराताल चौकी प्रभारी अरुण सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने आलमारी के ताले, उसके अंदर की तिजोरी, लॉकर का लॉक तोड़ा था।

लॉक तोड़ने के लिए घर में रखे पेचकश, दूसरे सामानों का ही प्रयोग किया गया। जेवरों के खाली डिब्बे बिखरे थे। मो. जावेद ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि चोर उसकी, दिलशाद की पत्नी के सोने-चांदी के जेवर, चांदी के करीब 12 सिक्के, 75 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन


जावेद की पत्नी ने बताया कि चोरी किए गए सामान में सोने के जेवरों में गले के चार हार, दो टीके, पांच अगूंठियां, करीब आधा किग्रा चांदी के जेवर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें