फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से युवक-युवती का मिला शव

Mon, 07 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन पुलिस कांप्लेक्स के पास गांव ऊंचा समाना के खेतों में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक व युवती का शव बरामद किया है। दोनों ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। आशंका प्रेमी जोड़े की लगाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद मधुबन पुलिस को सूचना मिली कि मधुबन कांप्लेक्स के पास खेतों में युवक व युवती का शव पड़ा है। खेतों में दो शव होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस को दोनों शवों के पास से सल्फास की डिब्बी मिली है और डिब्बी से एक-एक गोली कम थी। इससे आशंका लगाई जा रही है कि दोनों ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की है।

 पुलिस का कहना है कि दोनों प्रेमी जोड़े हो सकते हैं। पुलिस ने जांच के दौरान युवक के पर्स से दो टिकट मिली है। इसमें एक टिकट पानीपत से सोनीपत व दूसरी टिकट अंबाला से पानीपत तक की थी। युवक व युवती का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और शवों को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि मधुबन कांप्लेक्स के पास खेतों में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। दोनों से सल्फास की गोली खाने से आत्महत्या करने की आशंका लगाई जा रही है, क्योंकि शवों के पास से सल्फास की डिब्बी मिली है। युवक व युवती प्रेमी जोड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें