फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मासूम की मौत

Sun, 22 Jul 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
सूरज का फाइल फोटो
विज्ञापन

किराये के कमरे की टिनशेड पर कूड़ा साफ कर रहे मासूम की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मूल रूप से मुझियाना तहसील मिलक रामपुर की रहने वाली पिंकी अपने बेटे सूरज गंगवार (8) के साथ भदईपुरा वार्ड नंबर चार में किराये के मकान में रहती है। करीब छह वर्ष पूर्व उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पिंकी तीनपानी की एक फैक्ट्री में काम करके गुजर बसर करती है, जबकि बेटा सूरज क्षेत्र के निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। रविवार दोपहर सूरज कमरे की टिनशेड पर चढ़कर सफाई कर रहा था। इसी बीच वह मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूरज तारों से चिपककर तड़पता रहा, लेकिन हाइटेंशन लाइन होने की वजह से किसी की हिम्मत उसे बचाने की नहीं हो सकी। थोड़ी देर बाद वह निढाल होकर छत पर गिर पड़ा। लाडले की मौत से पिंकी रो-रोकर बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि हाइटेंशन लाइन गुजरने के बावजूद मकान मालिक ने टिनशेडनुमा कमरा बना दिया था। टिनशेड की छत से बमुश्किल दो फिट ऊपर से ही हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रेस पहनने की ख्वाहिश रह गई अधूरी
रुद्रपुर। पिंकी ने सूरज का दाखिला एक निजी स्कूल में कराया था। सूरज की जिद पर पिंकी उसके लिए ड्रेस लेने रविवार को बाजार जाने वाली थी। नई ड्रेस को आने को लेकर सूरज भी उत्साहित था। पिंकी ने रोते हुए बताया कि सूरज की ड्रेस के लिए बाजार जाने के लिए वह घरेलू काम निपटा रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि लाडला ड्रेस नहीं पहन पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें