फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले तोड़ा वन विभाग का चेकपोस्ट न जाने कब बनेगा

Sun, 22 Jul 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
विज्ञापन
खटीमा में खुले आसमान के नीचे बैठे वन विभाग चेकपोस्ट के कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आयी वन विभाग की चेकपोस्ट को ध्वस्त किए डेढ़ माह बीत चुका है लेकिन उन्हें अभी तक चौकी बनाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से अनुमति नहीं मिली है। स्थिति यह है कि दो शिफ्टों में चलने वाली चेकपोस्ट के कर्मचारियों को रात्रि में बरसात आने पर पास की दुकान के छज्जे का सहारा लेना पड़ता है।      

विज्ञापन

      
नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के शुरूआती दौर में टनकपुर-लोहियाहेड रोड के कोने पर स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद से ही करीब डेढ़ माह से यह चौकी खुले में चल रही है। चेकपोस्ट पर बैठे वन दरोगा राम प्रसाद भदूआ ने बताया कि चौकी दो शिफ्टों में चलती है और 24 घंटे खुली रहती है।

यह भी बताया कि बारिश आने पर वह सरकारी अभिलेखों के साथ वह दिन में पड़ोस की दुकान और रात में दुकान के छज्जे के नीचे समय गुजारते हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि चेकपोस्ट के ध्वस्त करते समय राजस्व विभाग द्वारा स्थान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया था फिलहाल अभी तक कोई अनुमति नहीं मिली है। एसडीएम से बात कर शीघ्र ही चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों के लिए कम से कम टेंट की सुविधा करा देंगे।       
विज्ञापन


पुराने सीएचसी की चहारदीवारी को बचाते हुए खोदी नाली
खटीमा। डेढ़ माह से अधिक समय से नगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में टेड़ी-मेड़ी नाली बनाने का सिलसिला बरकरार है। रविवार को सितारगंज रोड स्थित पुराने सीएचसी परिसर की चहारदीवारी को भी बचाते हुए उसके बाहर पुरानी नाली पर ही नाली खोद दी गई है। शनिवार देर सायं एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बाजार चौकी के सामने की दुकानदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को सीमा के अंदर बताते हुए नापजोख करायी। अतिक्रमण हटाने के बाद एनएच द्वारा टनकपुर रोड पर बनाई गई नाली का स्लैब एक महीने के अंदर ही टूट गया है। इससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है।

एसडीएम ने नालियों की वीडियोग्राफी की
खटीमा। एनएच द्वारा बनायी गई टेड़ी-मेड़ी नालियों का उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल ने रविवार दोपहर वीडियोग्राफी की। एसडीएम ने जल संस्थान से मुख्य चौराहे तक उसके बाद मुख्य चौराहे से टनकपुर रोड, जामा मस्जिद, रोडवेज बस स्टेशन, खंती के लीज धारकों की दुकानों, जल संस्थान, दीन दयाल पार्क, पुलिस चौकी बाजार, मुख्य चौराहा आदि  के पास बनी टेड़ीमेड़ी नाली की वीडियोग्राफी की। एसडीएम की ओर से वीहियोग्राफी करना चर्चा का विषय बना हुआ है।   
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें