फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ 3.50 लाख पार

Sun, 17 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
फारेंसिक एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने शीशा तोड़कर कार में रखी 3.50 लाख की नगदी पार कर ली। सूचना मिलते ही एसएसपी, सीओ और फॉरेसिंक एक्सपर्ट घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल डाली लेकिन टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन

 भूरारानी निवासी बंटी खेड़ा प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं।

शनिवार दोपहर वह अपनी इंडिवर कार संख्या यूए06एएच-7900 से 3.50 लाख की नगदी लेकर बाजार की ओर आ रहे थे। काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के समीप अग्रवाल होटल के बाहर गाड़ी से उतरे और बैंक के भीतर चले गए। इस बीच ड्राइवर भी गाड़ी से उतर कर पानी पीने चला गया, तभी टप्पेबाजों ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखी 3.50 लाख की नगदी पार कर ली।

जब ड्राइवर वापस आया तो गाड़ी का शीशा टूटा देख उसके होश उड़ गए। दिनदहाड़े हुई टप्पेबाजी की घटना ने पुलिस में भी हड़कंप मचा दिया। एसएसपी एएस ताकवाले, सीओ राजेश भट्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. दयाल शरण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी लेकिन इसके बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखे टप्पेबाज
रुद्रपुर। जिस स्थान पर टप्पेबाजों ने वारदात को अंजाम दिया है, वह स्थान बैंक से कुछ ज्यादा ही दूरी पर था। फुटेज में कार तो दिख रही है लेकिन जहां से शीशा तोड़ा गया है, वह स्थान नहीं दिखाई दे रहा है जिस कारण से पुलिस के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

टप्पेबाजों ने की थी पूरी रेकी
रुद्रपुर। टप्पेबाजों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है उससे साफ जाहिर होता है कि टप्पेबाजों ने पूरी तरह से रेकी की हुई थी। उन्हें इतनी भी जानकारी थी कि गाड़ी में लाखों की नगदी रखी हुई है। मौका लगते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला।


छह दिन में तीन वारदातों ने उड़ाई पुलिस की नींद
रुद्रपुर। छह दिन में तीन बड़ी वारदातों ने पुलिस की रातों की नींद दिन का चैन छीन लिया है। तमाम कोशिशों और दावों के बाद भी पुलिस बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम ही साबित हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें