फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

Tue, 20 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
उरी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी में हुए आतंकी हमले में 18 सैनिकों की शहादत से लोगों में आक्रोश है। विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान के पुतले फूंकने के साथ ही सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन


सोमवार को हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्मयात्रा महामंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके अग्रवाल के नेतृत्व में एमपी चौक पर पाकिस्तानी झंडे और वहां के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका। 

इस मौके पर पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, मदन मोहन गोले, विनीत गोले, मनोज भटनागर, सेवानिवृत्त कैप्टन गब्बर सिंह आदि थे। वहीं रामलीला कमेटी, अग्रवाल सभा ने किला मोहल्ला से एमपी चौक तक जुलूस निकाल कर नवाज शरीफ का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


उन्होंने हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वहां नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, अनूप अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मोहम्मद अशरफ आदि थे। ग्राम कुंडेश्वरी में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

वहां पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष बटन सिंह नेगी, प्रधान संजय चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र और टेंपो चालक भी थे। इधर, कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार से एमपी चौक तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहां पूर्व सांसद केसी बाबा, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, विमल गुड़िया, अलका पाल, चेतन अरोरा, राशिद फारुखी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें