फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा परिवार, चोरों ने अलमारी से 75 हजार और सिरहाने रखे तीन मोबाइल उड़ाए

Tue, 20 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की जम्मू कॉलोनी में चोरों ने घर में सो रहे परिवार के होते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में अलमारी में रखी 75 हजार रुपये की नकदी और कमरे में सो रहे इस्जैक कर्मचारी के सिरहाने रखे तीन मोबाइल चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह जागने पर पता चला। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जम्मू कॉलोनी निवासी विष्णु ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्जैक कंपनी में कर्मचारी है। रोजाना की तरह देर शाम वह कंपनी से लौटा और खाना आदि खाने के बाद परिवार के साथ अपने कमरे में सोने चला गया था। इस दौरान उसने अपने तीन एंड्रायड फोन बैड पर सिरहाने के पास रख लिए। सुबह के वक्त जब वह नींद से जागा तो कमरे में सामान इधर-ऊधर बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। वहीं उसके सिरहाने रखे तीनों मोबाइल गायब थे। उसने अलमारी में सामान की जांच की तो वहां रखी 75 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जयपाल का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल टावर से 30 हजार का सामान चोरी
रादौर। गांव बापा स्थित टाटा कंपनी के मोबाइल टावर के सुरक्षा गार्ड पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को चोर टावर से दो पावर गार्ड, टीआरएक्स थ्री गार्ड व अन्य कीमती सामान ले गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



कैनाल रेस्ट हाउस से हजारों का सामान चोरी
यमुनानगर। रादौर स्थित कैनाल रेस्ट हाउस से चोर करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वाटर डिवीजन दादूपुर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विनोद कुमार ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग का एक कैनाल रेस्ट हाउस रादौर में है। उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्ट हाउस में चोरी हो गई है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रेस्ट हाउस के ताले टूटे पड़े हुए है। अंदर से दो बैटरी, एक तांबे की परांत, क्रोड़ा लाइट, 12 वाटर टप व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।

दामला से बाइक चोरी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव दामला से बाइक चोरी हो गई। दूधला निवासी नसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 सितंबर की शाम करीब चार बजे के करीब वह दामला में किसी काम से गया था। इस दौरान उसने बाइक को एक दुकान के बाहर खड़ा किया और काम से चला गया। जब वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें