फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई बाइक, बालक की मौत

Sat, 13 Jan 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अचानक कार का गेट खोलने पर पीछे आ रही बाइक टकराकर गिर गई, जिससे बाइक चला रहा युवक घायल हो गया और पीछे बैठे बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाइक (यूके 06एएफ-4370) पर मजराशिला निवासी आकाश पुत्र शखावत गैस सिलेंडर भरवाने के लिए गांव के ही अकील (12) पुत्र शम्सुद्दीन को साथ ले जा रहा था। मुख्य बाजार पीपल गली के पास पहुंचे तो सड़क किनारे रुकी कार (यूके06एएफ 7744) चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया, जिससे आकाश की बाइक टकराकर गिर ग्रइ और पीछे बैठे अकील का सिर सड़क पर लगने से उसकी मौत हो गई। 

घायल आकाश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद रुद्रपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। फिलहाल कार चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें