फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मामूली विवाद में दो परिवारों के बीच लाठियां चल गईं, जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। मरहम पट्टी कराने के बाद पीड़ित पक्ष ने रंपुरा चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रंपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी अशोक कोहली पुत्र बब्बू कोहली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह छोटा हाथी चलाता है। सोमवार शाम उसके पड़ोसी ने पुरानी रंजीश के चलते उसके छोटा हाथी पर निशान मार दिया। विरोध करने पर वह गाली-गलौच करता हुआ जान से मारने की धमकी देकर चला गया। अशोक का आरोप है कि मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ घर में था इसी दौरान पड़ोसी अपने साथियों के साथ लाठियां लेकर उसके घर में घुसा और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसके साथ ही उसकी पत्नी सुमन, बेटा, पिता बब्बू और बूढ़ी मां चोटिल हो गये। सभी ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें