फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग ने सहायता के नाम पर कार्ड लिया था और मौका पाकर कार्ड बदल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सफीदों के वार्ड दो निवासी सुदेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गई थी, लेकिन एटीएम में सही तरीके से काम नहीं करने के कारण पैसे नहीं निकाले। इस दौरान एटीएम में खड़े एक बुजुर्ग ने सहायता के नाम पर कार्ड ले लिया और पैसे निकालकर उसे दे दिए। इस बीच बुजुर्ग ने मौका पाकर एटीएम कार्ड को बदल लिया। जब वह घर पर पहुंची तो इसी दौरान उसके मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये निकालने के दो मैसेज आए। जब इसके बारे में बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि एटीएम बदलकर पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 20 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें