बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के खाते धारक के खाते से 80 हजार रुपये की रकम गायब हो गई। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने लालपुर चौकी में तहरीर दी है।
ग्राम नारायणपुर निवासी प्रभात कुमार मिश्रा का लालपुर शाखा में खाता है।
उन्होंने बताया 23 फरवरी को उसके खाते में 1 लाख 70 हजार रुपये डाले गए थे। उस दिन से 15 मार्च तक उसने एटीएम से 80 हजार रुपये की रकम निकाली थी। जब उसने एसटीएम में बैलेंस जांचा तो 80 हजार रुपये गायब मिले। रुपये निकाले जाने का कोई एसएमएस उसके मोबाइल पर नहीं आया है।
उसने स्टेटमेंट निकाली तो कई बार रकम निकाला जाना दर्शाया गया है। रकम कैसे निकली, इसके बारे में बैंक कुछ नहीं बता पा रहा है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।