फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमे की राशि हड़पने के मामले में 12 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक युवक ने 12 लोगों के खिलाफ उसके मृत चाचा का फर्जी बीमा कर लाखों रुपये बीमे की राशि हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम नारायणपुर निवासी संजय कुमार ने कहा कि उसके चाचा राम सिंह की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। वर्ष 2016 में राकेश सैनी निवासी ग्राम नारायणपुर अपने दोस्त सिमरनजीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ सुब्बा निवासी ग्राम मलपुरी तथा कुछ अन्य दोस्तों के साथ उसके पास आए। कहा कि तेरे चाचा राम सिंह की मौत हो गई है। हम उनके वारिसों को सरकारी सहायता दिला देंगे।
विज्ञापन


इसकी एवज में वह उससे दस हजार रुपये ले गए। किंतु अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं दिलवाई न ही रुपये वापस किए। जब भी उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इनके बारे में पता किया तो पता चला कि इनका एक गैंग है। जो मरे लोगों का बीमा कर बीमे के पैसे हड़पता है। इस गैंग में अवतार सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ डंपी, सुकवा सिंह निवासीगण ग्राम मलपुरी, ओमकार दीप निवासी ग्राम करनपुर, दीपक निवासी डाक बंगले के पास, अजय जाटव निवासी ग्राम कल्याणपुर, पलविंदर उर्फ बंटी , सुखदेव सिंह, रेशम सिंह निवासी ग्राम भोगपुर, गोल्डी उर्फ सुंदर सिंह निवासी ग्राम मलपुरी आदि शामिल हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके मृतक चाचा राम सिंह का बीमा कर बीमे की राशि लगभग 5-6 लाख रुपये हड़प ली गई है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें