संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत
रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में कृष्णा कॉलोनी निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजन शव की हालत देखते हुए अधेड़ की हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी नत्थूलाल (45) पुत्र सेवाराम रविवार शाम घर पर अकेले था। सोमवार सुबह परिजनों ने देखा के नत्थूलाल के सिर पर चोट लगी है, जिससे अंदेशा लगाया गया कि नत्थूलाल की घर में ही गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब परिजन मृतक नत्थूलाल के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो देखा उसके गुप्तांग को बुरी तरह कुचला गया था। मृतक के कमरे की तलाशी लेने पर वहां से नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान गायब था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम को एक महिला और दो पुरुष मृतक के कमरे पर आए थे। और कुछ देर बाद ही वहां से चले गये। इसके आधार पर परिजन नत्थूलाल की हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौका मुआयना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।