फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन हत्याकांड के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को एएसपी कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी मनमोहन हत्याकांड के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के संबंधियों व छात्र नेताओं ने एएसपी कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। एएसपी के खनन क्षेत्र में व्यस्त रहने के कारण प्रदर्शनकारी घंटो इंतजार के बाद लौट गए। मृतक मनमोहन की पत्नी बीना ने आरोपी कि गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी।
विज्ञापन

जगतपुर पट्टी निवासी मनमोहन सिंह की दो नवंबर को गर्दन में धारदार चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी बीना ने एक कीटनाशक विक्रेता चमन त्यागी , मोदन सिंह और उसके पुत्र सुखराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुंडा थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि चमन त्यागी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, घटना के चार दिन बाद भी नामजद आरोपी त्यागी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मृतक के संबंधियों और छात्र नेताओं ने सोमवार को एएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आमरण अनशन और आत्मदाह की धमकी दे डाली। उसका कहना था कि वह खुद घटना की चश्मदीद गवाह है, गांव के कई और लोगों ने घटना को देखा है। चमन ने ही उसके पति को वहां बुलाया था। ऐसे में पुलिस उसकी गिरफ्तारी से क्यों हिचक रही है। प्रदर्शनकारी घंटो एएसपी कार्यालय पर जमे रहे। धरना प्रदर्शन करने वालों में धर्मवीर, चमनलाल गुप्ता, मुकेश कुमार, दिनेश, पप्पू, शिवम, मो. अशरद, प्रभात साहनी, सचिन अग्रवाल, कपिल कुमार, गौरव कुमार, रूपवती, सोनवती, शांति आदि थे।

मनमोहन हत्याकांड में आगे की विवेचना सीओ राजेश भट्ट द्वारा की जा रही है। अभी तक इस हत्याकांड में तीसरे आरोपी चमन त्यागी की संलिप्तता पाए जाने के साक्ष्य नहीं मिल सके हैं। विवेचना के दौरान जैसे साक्ष्य प्रकाश में आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें