फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 लाख का देहज नही मिला तो पत्नी को घर से निकाल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। युवक ने 51 लाख रुपये दहेज में नहीं मिलने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को आर्यनगर निवासी एक महिला ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि 13 मार्च 2013 को उसका विवाह पूर्व दिल्ली निवासी रोहित गोयल पुत्र रमेश गोयल से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वालों ने कम दहेज बताकर विवाह के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही कारोबार के लिए 51 लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालने लगे। उसके परिजनों ने जैसे तैसे 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर दी। लेकिन ससुराल वाले बाकि रुपये लाने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका जबरन गर्भपात भी करवाया गया। पुलिस ने रोहित कुमार गोयल (पति), रमेश कुमार (ससुर), सास, ननद लोनिया, ननदोई दीपक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें