खटीमा। आलावृर्दी से सटे जंगल के नाले में पुलिस ने टीम ने शराब भट्ठी पकड़ी। मौके पर 45 लीटर तैयार शराब और करीब तीन सौ लीटर लाहन, शराब बनाने के उपकरण, ड्रम आदि बरामद किए। पुलिस के छापे की भनक लगते ही शराब माफिया फरार हो गए।
बीते कुछ समय से पुलिस का कच्ची शराब और नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। कच्ची शराब बनाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस टीम ने आलावृर्दी गांव से सटे जंगल में छापा मारा, जहां नाले के किनारे कच्ची शराब की भट्ठी जल रही थी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कच्ची शराब बनाने वालों की तलाश जारी है। टीम में कांस्टेबल उमेश राज, रघुनाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।