सितारगंज। सरकड़ा पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग में दस ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की हैं। सरकड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायत पर दस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया है।
बताया कि कुछ वाहन चालक बिना रोयल्टी के ही खनन सामग्री ला रहे हैं, जिस पर उनके वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर दस लोगों का चालान कर 2600 का जुर्माना वसूला गया।