रुद्रपुर। रंपुरा क्षेत्र में एक दिव्यांग से मारपीट करने वाले दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
रंपुरा वार्ड नंबर सात में रहने वाले दिव्यांग राम सिंह पुत्र भरोसे लाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर क्षेत्र के ही अरुण, हरबंस और राकेश पर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटने का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
राम सिंह मामले को लेकर कोर्ट पहुंचा। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अरुण, हरबंस और राकेश के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।