रुद्रपुर। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बृहस्पतिवार को तीन थानों की पुलिस ने एक साथ मिलकर रुद्रपुर में कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में पुलिस ने 1176 वाहनों का चालान काटकर 1,33,750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने रुद्रपुर सर्किल में विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर बिना हेलमेट के 503, बिना नंबर प्लेट पर 106, ट्रिपल राइडिंग पर 22, ओवरलोड पर एक, वाहन चलाते समय फोन पर बात करने में सात, कार के शीशों में काली फिल्म लगाने पर 19, सीट बेल्ट ना पहनने पर 10, शराब पीकर वाहन चलाने में एक, वाहनों का चालान करने के साथ ही 477 वाहनों का एमवी एक्ट की अन्य धाराओं में चालान किया। सभी चालानों से पुलिस ने 1,33,750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।