खटीमा में क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिका पर छात्र को पीटकर घायल करने का आरोप परिजनों ने लगाया। बाद में परिजनों ने छात्र का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया और छात्र के परिजनों ने फिलहाल इस मामले में पुलिस को तहरीर आदि नहीं दी है।
मंगलवार देर शाम क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय कक्षा चार के छात्र का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। आरोप है कि स्कूल की अध्यापिका ने उसे पीटा, जिससे वह घायल हो गया। सरकारी अस्पताल के डॉ. आईए खान ने बताया कि छात्र के चेहरे के पास चोट थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।
इधर, छात्र की पिटाई से अभिभावकों में रोष है। बताया गया कि दोनों पक्षों में समझौते के बात चल रही है। बुधवार देर शाम तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर आदि नहीं सौंपी है।