फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर सिलेंडर सिर पर दे मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मामूली कहासुनी में एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी के सिर पर छोटा सिलेंडर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घायल युवक ने मेडिकल कराकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी न्याजनगर निवासी वसीम अहमद पुत्र चंदा हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह बाजार करने के लिए मानपुर रोड स्थित साप्ताहिक हाट गया था। शाम करीब छह बजे वहीं ठेला लगा रहे महेशपुरा निवासी एक युवक ने उसके ठेले से ट्रे उठा ली। ट्रे वापस मांगने पर वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसने छोटा सिलेंडर उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में वसीम ने कहा है कि आरोपी पूर्व में भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें