बाजपुर में कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शाम पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर अवैध खनन से भरे तीन ट्रक और फील्डरों के आठ चार पहिया वाहन जब्त कर दिए। इस दौरान बिना रिफ्लेक्टर वाले 18 वाहन और एमवी एक्ट में 117 दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। टीम में एसएसआई सुशील कुमार, पंकज जोशी, कुलदीप सिंह अधिकारी, गणेश पांडे, सुरेंद्र सिंह आदि थे।