फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप के कत्ल की योजना बना रहे बेटे को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तमंचा लेकर अपने ही पिता का कत्ल करने युवक और उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व युवक को उसके पिता ने घर से निकाल दिया था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने पिता को मारने का इरादा बनाया।
विज्ञापन


भूरारानी क्षेत्र निवासी भूपेंद्र कुमार कुछ वर्ष पहले परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। उसके और बेटे रविअनंत के बीच अनबन होने लगी। तीन माह पहले दोनों के बीच झगड़ा होने पर भूपेंद्र ने रवि और उसकी पत्नी को घर से निकाल दिया। रवि के ससुर अपनी बेटी को अपने साथ ले गये और रवि के आगे शर्त रख दी कि अगर उसे उसके पिता की जायदाद में हिस्सा नहीं मिला तो वह अपनी बेटी को कभी उसके पास नहीं भेजेंगे।

इस बात से परेशान रवि ने अपने पिता भूपेंद्र को मौत की नींद सुलाने का मन बनाया और उन्हें मारने के लिए तमंचे के इंतजाम में जुट गया। बृहस्पतिवार को रवि ने भूरारानी निवासी अपने दोस्त जिबरान के साथ मिलकर तमंचे का इंतजाम कर भी लिया और अपने पिता का मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन


लेकिन, देर शाम मुखबिर के माध्यम से कोतवाल तुषार बोरा को इसकी भनक लग गई और उन्होंने मुखबिर की ही निशानदेही पर भूरारानी पुलिया के पास से रवि और जिबरान को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने यह कबूल किया कि वे तमंचे से गोली मारकर भूपेंद्र को मारने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पकड़े गये रवि और जिबरान से तमंचा और एक कारतूस बरामद करने के बाद पुलिस दोनों से यह जानकारी जुटा रही है कि तमंचा किससे खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें