काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ट्रक चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर ट्रक का बंपर बरामद किया है।
मंगलवार को एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। बताया कि मंगलवार सुबह आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने खड़कपुर देवीपुरा में श्मशान घाट के पास चोरी की योजना बना रहे ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी अमजद पुत्र साबिर, शहजाद पुत्र फूलजान, आरिफ पुत्र हामिद और यूसुफ पुत्र मुंशी को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया कि आईटीआई पुलिस ने ट्रक चोरी के एक पुराने मामले में महुआखेड़ा गंज के पास ग्राम बरखेड़ा पांडे में घर के बाहर खड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बरखेड़ा पांडे निवासी शाकिर पुत्र शमशाद और शाहरुख पुत्र लतीफ ने बताया कि उन्होंने जावेद और अकरम के साथ 26 फरवरी को एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक चोरी किया था। उन्होंने ट्रक का बंपर जैतपुर मोड़ के पास एक खेत में फेंका था।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खेत से बंपर बरामद कर लिया। एएसपी ने बताया कि ट्रक चोरी में पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथी बुलंद शहर निवासी जावेद और संभल निवासी अकरम पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। टीम में एसआई चरन सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, खीम सिंह, ध्यान सिंह, रणवीर सिंह आदि थे।