बाजपुर। तीन महीने पहले एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आपरेशन से संबंधित औजार और अभिलेख कब्जे में लिया।
23 मार्च 2017 को रामपुर मार्ग स्थित सांई अस्पताल में सुनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण अधिक रक्तस्राव हुआ था। इसमें मृतक के परिजनों की ओर से कोतवाली में चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई सुशील कुमार ने मंगलवार को दोपहर बाद सीएमएस डा. वीके तिलारा, एसआई टीसी जोशी, एसआई कमल रतूड़ी, स्टाफ नर्स कुसुम, प्रकाश नैनवाल के साथ रामपुर रोड स्थित सांई अस्पताल जाकर कक्ष में रखे ऑपरेशन से संबंधित औजार, अभिलेख आदि कब्जे में ले लिया। इधर कोतवाल बीडी उनियाल ने बताया जांच पड़ताल जारी है।