फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पे एप से धोखाधड़ी कर एकाउंट से 10 हजार रुपए उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में धोखाधड़ी कर मोबाइल एप फोन पे के माध्यम से एक व्यक्ति के दस हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खरमासी निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भाई केशव ने अपना ऑटो बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। इस पर बीती 15 मई को एक व्यक्ति ने कॉल कर ऑटो खरीदने की बात कही और दस हजार रुपये एडवांस देने के लिए फोन पे का अकाउंट नंबर मांगा। उसने उक्त व्यक्ति पर भरोसा कर उसे अकाउंट नंबर बता दिया। इस पर उक्त युवक ने अपना फोन पे ओपन कर यूपीआई पिन डालकर अपने खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। धर्मेंद्र ने बताया कि यूपीआई पिन डालने के बाद उसके मोबाइल पर एक मेसेज आया। जिससे उसके खाते से कॉल करने वाले व्यक्ति के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए है। उक्त अकाउंट डॉ. सुरेश के नाम से दिखा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें