काशीपुर। एक महिला ने अपने पति पर बेटियों पर बुरी नीयत रखने और उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि विरोध करने पर पति गालीगलौच और मारपीट करता है। पुलिस चौकी हल्का नंबर एक क्षेत्र निवासी एक महिला ने कहा है कि पहले पति की मौत के बाद 17 वर्ष पूर्व उसने एक व्यक्ति से शादी कर ली। पहले पति से उसके दो बेटियां है।
जबकि दूसरे पति से 13 साल की बेटी है। आरोप है कि उसका पति बड़ी बेटी के साथ अभद्र आचरण करता था। जिस पर उसने उसका विवाह कर दिया। इसके बाद वह दूसरी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा तो उसका भी कम उम्र में ही विवाह करना पड़ा।
महिला का कहना है कि इसी पति से उसकी 13 वर्षीय बेटी है। लेकिन सगी बेटी होने के बावजूद वह उस पर बुरी नजर रखता है। इस संबंध में विरोध करने पर वह मां-बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौच करता है और उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।