फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति विवाद में ममेरे भाईयों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में ममेरे भाईयों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में निवाड़ी रोड पर बृहस्पतिवार को संपत्ति विवाद में ममेरे भाईयों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व पथराव हुुआ। संघर्ष के दौरान तीन लोग नाले में गिर गए। चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने नाले में कूदकर जान बचाई। दोनों तरफ से लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोग हिरासत में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में निवाड़ी रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। व्यक्ति के पड़ोस में उसके मामा के परिवार भी रहता जिनके साथ एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका केस कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार रात को करीब 10 बजे उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर के सामने खड़ा था। तभी उसके ममेरे भाई वहां और प्लॉट को लेकर गालियां देने लगे। इस बात पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए ओर एक दूसरे पर पर लाठी व डंडे से हमला बोल दिया। दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी शुरू कर दिया। निवाड़ी चौकी से चंद कदमों की दूरी होने के चलते चौकी प्रभारी वहां पहुंचे और शांत कराने का प्रयास किया। मगर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला करते रहे। इस बीच दो भाईयों ने अपने ममेरे भाई को सामने स्थित गंदे नाले में गिरा दिया और उसे डूबाने का प्रयास करने लगे। बवाल की सूचना मिलने पर थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और लाठी फटकार दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। बवाल करते करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था। दोनों तरफ के लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें