फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर-मुरादाबाद संभाग में ग्राम फसियापुरा के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी रामप्रवेश के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को फसियापुरा में रेलवे पटरी पर एक 26 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेश जोशी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से लुधियाना के पते का आधार कार्ड मिला है, जबकि उसकी जेब से मिले फोन नंबर से उसकी शिनाख्त बिहार निवासी रामप्रवेश पुत्र लखिंदर के रूप में है। पुलिस ने परिजनों को घटना सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें