काशीपुर। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि स्वार (रामपुर) के ग्राम खुशहालपुर निवासी एक महिला ने वर्ष 2017 में अपने पति व दो देवरों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
चार्जशीट दायर होने के बाद भी आरोपी देवर मोहल्ला महेशपुरा निवासी प्रमोद कुमार व नीरज कुमार न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर रामपुर न्यायालय से दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए।