काशीपुर। पुलिस ने रविवार को टांडा उज्जैन, राजेंद्रनगर और चीमा चौराहे के आस-पास किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर भवन स्वामी अनिल कुमार, हंसी, हरदेश, विजेंद्र सिंह, राजू और रमेश का चालान काटा।
अभियान में एसएसआई राजेश यादव, उपनिरीक्षक दिनेश बल्लभ, एसएस बिष्ट आदि थे। उधर, सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने आर्यनगर और गांधीनगर में किरायेदारों की जानकारी न देने पर तीन भवन स्वामियों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट का चालान काटा। चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि भवन स्वामी रचना मौर्य, प्रदीप और चंद्रशेखर का चालान किया गया है।