फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
सितारगंज सीएचसी में एंबुलेंस से मृतकों को बाहर निकालते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

बिरिया भूड़ थाना नानकमत्ता निवासी अंग्रेज सिंह (26) पुत्र सुरजीत सिंह अपनी बाइक से अपने दो साथियों सुंदरपुर थाना नानकमत्ता निवासी गुरनाम सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह और किशनपुर थाना नानकमत्ता निवासी राजू सिंह (23) पुत्र चरन सिंह के साथ बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) किसी काम से जा रहा था। बाइक गुरनाम चला रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 जब आरके ढाबा के सामने क्रासिंग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा गुरनाम छिटककर दूर जा गिरा और बाल-बाल बच गया, जबकि अंग्रेज सिंह व राजू सिंह कंटेनर की चपेट में आ गए।
सूचना पर आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर अभिलाषा पांडे ने अंग्रेज व राजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कंटेनर को कब्जे में ले लिया, जबकि दुर्घटना का आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कस्बा प्रभारी गंगाराम सिंह गोला और एसआई संजय बोरा ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजे। अंग्रेज अपने पीछे पत्नी परमजीत कौर व दो महीने के पुत्र को बिलखता छोड़ गया है। अंग्रेज दो भाई थे। बड़ा भाई छिंदर सिंह है। मृतक राजू चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई मंगल सिंह, बड़ी बहन भजन कौर व सबसे छोटी बहन वचन कौर मृतक राजू के वियोग में बेसुध थे। पिता चरन सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। राजू की माता का पहले ही देहांत हो चुका है। कस्बा प्रभारी गंगाराम सिंह गोला ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आर्मी में चयनित हो गया था अंग्रेज सिंह
सितारगंज। हादसे में जान गंवाने वाले अंग्रेज सिंह का आर्मी में चयन हो गया था। कोविड की वजह से ट्रेनिंग की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी थी। इस वजह से वह घर पर ही खेतीबाड़ी कर रहा था। उसके एक दोस्त ने बताया कि वह आर्मी की ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर का इंतजार कर रहा था। संवाद
हादसों का पर्याय बनता जा रहा है क्रासिंग
सितारगंज। नगर के एनएच-74 पर आरके ढाबा के पास मोड़ पर क्रासिंग बनाई गई है। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। एनएचएआई ने सड़क पर बाईपास और शहर में प्रवेश के लिए आरके ढाबा मोड़ पर क्रासिंग बनाई है। इससे शहर से आने-जाने वाले वाहन जब ढाला से हाइवे की सड़क पर पहुंचते हैं तो क्रॉसिंग को पार करने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है। तिराहा सड़क होने के बावजूद एनएचएआई ने सिर्फ क्रासिंग बनाई, जबकि वहां तिराहा बनाया जाना चाहिए। नगर वासियों ने सड़क पर तिराहे का निर्माण कराने की भी मांग की। संवाद

सितारगंज सीएचसी में विलाप करते परिजन।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज सीएचसी में भाई के वियोग में बिलखती महिला।- फोटो : SITARGANJ

मृतक राजू सिंह। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

अंग्रेज सिंह। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज सीएचसी में मृतकों के पंचनामे की कार्रवाई करती पुलिस।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें