फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। जेसीबी से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि सोमवार की देर रात जयनगर नंबर चार निवासी नवीन रस्तोगी पुत्र ओमपाल रस्तोगी (27) रुद्रपुर की ओर लौट रहा था। जयनगर तिराहे के पास दिनेशपुर की ओर से आ रही एक जेसीबी से उसकी बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि नवीन फल बेचने का काम करता था। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। बाइक और जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें