फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति काट दिए आठ फलदार पेड़, कब्जे में लिए गिल्टे

विज्ञापन
दिनेशपुर के मोहनपुर में बिना अनुमति के काटे गए पेड़ की जांच करते वनकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
घर के आंगन और अपने खेत में लगे फलदार पेड़ों को वन विभाग की बिना अनुमति के काटना ग्रामीण को महंगा पड़ गया। शिकायत पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काटे गये पेड़ के गिल्टे कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

रेंजर भोपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को मोहनपुर गांव के एक किसान ने अपने खेत और आंगन मे लगे फलदार पेड़ बिना अनुमति कटवा दिए। टीम मौके पर पहुंची तो खेत स्वामी और ठेकेदार भाग निकला। वहां आम और कटहल के आठ पेड़ काटे गए थे। बिना अनुमति फलदार पेड़ काटने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें