फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल लिपिक पर पर्चियों के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सरकारी दस्तावेजों को चीनी मिल में जमा न करने एवं गन्ना पर्चियों के गबन के मामले में पुलिस ने गन्ना केंद्र के लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या आठ गौतमनगर काशीपुर निवासी आनंद सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ग्राम मिरगपुर थाना देववंद जिला सहारनपुर निवासी गुरमीत पवार को चीनी मिल सितारगंज में पेराई सत्र 2021-22 में आउटसोर्स के माध्यम से गांगी गिधौर में गन्ना तौल कार्य के लिए लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया था।
लिपिक की ओर से अब तक सरकारी दस्तावेजों को चीनी मिल में जमा नहीं किया गया। इसके बाद उसकी ओर से दिए अस्थायी पते जीबी पंतनगर आवास विकास कॉलोनी रुद्रपुर में संपर्क किया गया तो मकान मालिक ने बताया कि उसने कमरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अब उसका फोन बंद आ रहा है। चीनी मिल का रिकॉर्ड मिलान करने पर तौल लिपिक गुरमीत पवार की ओर से लगभग 360 गन्ना पर्चियां गबन करना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गुरमीत पवार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक ललित मोहन रावल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें