काशीपुर। बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित विक्रमपुर मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने घायल 49 लोगों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
26 मार्च की शाम करीब 6 बजे विक्रमपुर स्थित राणा फार्म से गन्ने की कटाई कर मजदूर लौट रहे थे। मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में घायल हुए लोगों को सीएससी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने पार्वती और रूपवती को मृत घोषित कर दिया। राणा फार्म स्वामी गुरजीत सिंह राणा ने सभी घायलों के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सीओ वीर सिंह को निर्देशित किया कि घायलों के भर्ती रहने तक दिन और रात की शिफ्ट में अस्पताल में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस कर्मी अस्पताल के स्टॉफ से समन्वय कर घायलों की मदद करेंगे। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी को घायलों को फल आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहां एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह आदि थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने भी सहोता अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशल जानी।
दोनों महिलाओं की अंतेष्टि
बाजपुर। ट्रैक्टर ट्राली हादसे की शिकार पार्वती और रूपवती की रविवार को गमगीन माहौल में कोसी घाट पर अंतेष्टि कर दी गई। महिलाओं के शव उनके घरों पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव से दो शव यात्रा निकलते देख हर किसी की आंखें नम हो
गई। ग्राम प्रधान पति मनजीत सिंह दिलबाग सिंह, पूर्व प्रधान हीरा सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा आदि ने शोक जताया है। पार्वती के चार और रूपवती के तीन बेटे हैं। (संवाद)
बाजपुर के गांव भीमकपुरी और ढाकी में शव पहुंचते ही मचा कोहराम।- फोटो : KASHIPUR
मृतका रूपवती का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR
मृतका पार्वती का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर के सहोता अस्पताल में घायलों की कुशलक्षेम जानते एसएसपी मंजूनाथ टीसी।- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर में मरीजों का हाल जानते पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : KASHIPUR