फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
बाजपुर में हाइवे पर घटनास्थल पर खड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर 16 टायरा ट्रक और कार की भिड़ंत में कार चला रहे शिक्षक की मौत हो गई और कार सवार प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रधानाचार्य को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जसपुर के गांव श्यामनगर निवासी और काशीपुर के महुआडाबरा स्थित नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक गनपत सिंह (42) बृहस्पतिवार को किसी कार्य से प्रिंसिपल अतुल (54) के साथ कार से रुद्रपुर जा रहे थे। रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे स्थित पॉलिटेक्निक कट पर सामने से आ रहे 16 टायरा ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में गनपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कोतवाल बीएस बृजवाल, चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतक के शव और घायल को बमुश्किल बाहर निकाला। घायल अतुल को निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी 108 एंबुलेंस काफी देर बाद पहुंची। संवाद

बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में रोते-बिलखते परिजन- फोटो : KASHIPUR

घायल अतुल अग्रवाल।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें