बाजपुर में एक होटल में लगी आग से जला होटल का सामान।
- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक होटल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। होटल स्वामी ने आग से करीब तीन लाख रुपये नुकसान होना बताया है। गनीमत रही कि होटल के अंदर कोई नहीं था।
रविवार देर रात चीनी मिल रोड मंडी गेट के पास एक होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर पड़ोसी ने होटल स्वामी को सूचित किया जिस पर लोग जमा हो गए। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सामान जल चुका था। आग लगने से मोहल्ले में खलबली मच गई। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुभाष नाथ गोस्वामी होटल संचालित कर परिवार का भरण पोषण करता है। होटल स्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर में उसने आग से तीन लाख रुपये का नुकसान बताया है। संवाद
बाजपुर के एक होटल में लगी आग।- फोटो : KASHIPUR