फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां से निकाह का दबाव बना रहा युवक, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीन बच्चों की मां से निकाह करने के लिए एक युवक उस पर दबाव बना रहा है। पीड़िता का कहना है कि युवक आए दिन उसके घर में घुस जाता है, पड़ोसियों के सामने छेड़छाड़ का प्रयास कर रहा है। वहीं, उसके पति ने विरोध किया तो युवक ने उनके साथ भी मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसने रम्पुरा चौकी में तीन बार मामले की शिकायत की लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रम्पुरा चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका पति बाजार की एक दुकान में मजदूरी करता है। बताया कि प्रीत विहार निवासी रेता-बजरी, ईंट का एजेंट युवक उनके पड़ोस में आता-जाता है। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में युवक उसके घर में घुसकर उससे जबरन निकाह करने के नाम पर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। शनिवार को भी युवक ने उनके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी उसके पति के पास पहुंचा और उससे कहा कि अपनी बीवी को छोड़ दो वरना जान से मार देगा। महिला के पति को मारपीट कर घायल करने का भी आरोप है।
पीड़ित दंपती का कहना है कि रम्पुरा चौकी में शिकायत के बाद आरोपी युवक को हिरासत में भी लिया गया था लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। इसके बाद से वह पुलिस में भी जान-पहचान का हवाला दे रहा है। वहीं, आरोपी युवक का कहना है कि छेड़छाड़ का आरोप गलत है, सिर्फ मारपीट का मामला है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें