फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। वासना की आग में अंधे कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को सौंपी तहरीर में अपने पिता पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर दरोगा कुसुम रावत ने मामले की जांच की। जांच में नाबालिग के आरोप सही पाए गए। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद देर रात थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें