फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात टीम ने खैर लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा

विज्ञापन
बाजपुर के बरहैनी क्षेत्र में पकड़ा खैर लकड़ी से भरा वाहन। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
जंगलात टीम ने चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी से भरा एक वाहन पकड़ लिया। इस दौरान तस्करों ने खैर से लदे वाहन को जबरन ले जाने की कोशिश की। पुलिस बल के पहुंचतेे ही तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम ने जंगलात टीम के साथ गांव थापकनंगला श्मशान घाट के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस जंगल की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका। तस्कर वाहन को लॉक करके खिसक गए।
तलाशी लेने पर वाहन में खैर की लकड़ी बरामद हुई। खैर लकड़ी से भरे लॉक वाहन को एक ट्रैक्टर से खींचकर ले जाते समय कुछ तस्कर आ धमके। तस्करों ने लॉक खोलकर वाहन को ले जाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स को देखते ही तस्कर भाग गए। रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि दो आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया हैै। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें