फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अदालत ने चेक बाउंस के आरोपी को छह माह की सजा

Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
काशीपुर। द्वितीय एसीजे की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में एक आरोपी को छह महीने का कारावास और 9.90 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

शंकर सीड्स के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता शुभम सिंघल के माध्यम से अदालत में परिवाद दायर किया। कहा कि किच्छा निवासी जे-4 सीड्स को प्रोपराइटर अजय शैली ने उनकी फर्म से 9.35 लाख रुपये का गेहूं का बीज उधार में लिया था जिसके भुगतान के एवज में उसने इसी रकम का एक चेक उसे दिया। चेक बैंक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में अजय शैली को नोटिस भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मामले की सुनवाई कर अदालत ने आरोपी अजय को कोर्ट में तलब किया। दोनों पक्ष को सुनने और पत्रावली का अवलोकन कर द्वितीय एसीजे की अदालत ने आरोपी को छह महीने की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 9.90 लाख का जुर्माना डाला। साथ ही जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें