फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान ः बच्चों का सुरक्षा कवच है कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
बाबू खान, व्यापारी, रुद्रपुर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा के लिए रुद्रपुर के व्यापारियों ने भी कोरोना टीकाकरण की अपील की है। व्यापारियों ने अभिभावकों से कहा कि कोरोना टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक कोरोना वैक्सीन के दुष्परिणाम का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। पांच से 12 वर्ष के बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण को लेकर अभिभावक बिल्कुल भी घबराएं नहीं। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। भारत सरकार के टीकाकरण अभियान से कोरोना संक्रमण पर काफी रोक लगी है। - राजकुमार सीकरी, व्यापारी।
दोबारा से कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सरकार अब 12 वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने जा रही है। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार का यह अच्छा कदम है। - संजय जुनेजा, व्यापारी।
विज्ञापन

कोरोना से स्वयं व बच्चों को सुरक्षित रखने का टीकाकरण ही सबसे बेहतर तरीका है। कोरोना वैक्सीन हर प्रकार से सुरक्षित है। मेरा सभी से निवेदन है कि अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाएं।- पवन गाबा, व्यापारी।
कोरोना टीकाकरण के चलते ही ऊधमसिंह नगर जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण लगभग खत्म हो चुका है। चौथी लहर की आशंका को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाएं। - बाबू खान, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें