फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: भारी बारिश के बीच कांग्रेसियों ने दिया धरना, निलंबित SHO पर एफआईआर की मांग; जानें मामला

Wed, 03 Jul 2024 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत करने के मामले में निलंबित पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी पर केस दर्ज और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बारिश के बीच एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत करने के मामले में निलंबित पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी पर केस दर्ज और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बारिश के बीच एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पंतनगर थाने के निलंबित थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने धरना भी दिया।

विज्ञापन


किच्छा विधायक बेहड़ ने इस मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और एसएसपी को इस जांच से अलग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एसएसपी भ्रष्टाचार को सरक्षण देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने डांगी की गिरफ्तारी ना होने पर बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की। पिछले दिनों पंतनगर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी द्वारा एक युवती से अश्लील बातचीत करने का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने डीजीपी अभिनव कुमार से थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की थी।

ये पढ़ें- उत्तराखंड में बनेंगे नौ स्टेडियम: यूएस नगर को मिली चार सौगात, 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों पर होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था और एसएसपी ने इस मामले की जांच कर आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया था,लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें